3 दिन में आई 9 श्रमिक स्पेशल ट्रेनाें के 11,500 प्रवासी यात्रियों को रेलवे ने मुहैया कराया भोजन व पानी बोतल

नरकटियागंज रेलवे स्टेशन पर 3 दिन में आई 9 श्रमिक स्पेशल ट्रेन के 11,500 यात्रियों को रेलवे ने भोजन का पैकेट एवं पानी बोतल मुहैया कराया है। यात्रियों को भोजन उपलब्ध कराने को लेकर प्रतिदिन दो शिफ्ट में तीन-तीन दर्जन पदाधिकारी व वाणिज्य कर्मचारी कार्य कर रहें हैं। वहीं रेल यात्रियों को 16 घंटा बाद नरकटियागंज स्टेशन पर भोजन मिलने पर खुशी जाहिर किया। रविवार को देहरादून से मोतिहारी जा रहे ट्रेन में सवार यात्रियों में शामिल अजय कुमार, कमरूल आलम, शोभा देवी, नेहाल मियां आदि ने बताया कि उनलोगों को दो दिन ट्रेन में सफर करते हो गया।

नरकटियागंज में 16 घंटा बाद भोजन व पानी मिला है। उन्होंने बताया कि रेलवे ने उन्हें नि:शुल्क टिकट, स्क्रीनिंग जांच एवं भोजन मुहैया करा रहा है यह काफी सराहनीय है। भोजन मिलने पर यात्रियों ने रेल कर्मियों को धन्यवाद भी दिया। वहीं समस्तीपुर रेल मंडल के सहायक वाणिज्य प्रबंधक मोहम्मद फैजान आलम ने बताया कि नरकटियागंज रेलवे स्टेशन से होकर जानेवाली प्रत्येक ट्रेनों के लिए लगभग एक दर्जन अतिरिक्त पीने के पानी का स्टाॅल लगाया गया है। ताकि भीषण गर्मी में यात्रियों को पानी की किल्लत नहीं हो।

उन्होंने बताया कि विभागीय आदेश पर चिहिन्त श्रमिक स्पेशल ट्रेनों में सफर कर रहे यात्रियों को रेलवे की ओर भोजन व पानी बोगी में उपलब्ध कराई जा रही है। डीसीआई मदन कुमार झा ने बताया कि शुक्रवार, शनिवार व रविवार को नरकटियागंज रेलवे स्टेशन से होकर जानेवाली 9 श्रमिक स्पेशल ट्रेन के यात्रियों को भोजन देने का लक्ष्य था। तीन दिन में लगभग 11, 500 यात्रियों को भोजन उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन दो शिफ्ट में भोजन बनाया जा रहा है। प्रत्येक शिफ्ट में तीन-तीन दर्जन पदाधिकारी व वाणिज्य कर्मी कार्य कर रहें हैं।
भोजन वितरण कार्य में ये थे मौजूद
स्थानीय रेलवे स्टेशन पर प्रवासियों को भोजन विरतण कार्य में एसीएम, डीसीआई बेतिया व रक्सौल, डीसीटी जीके भगत, सीएस सैयद जाहीद अहमद, सीआईटी संजय कुमार, सीटीटीआई एसके पंकज, बृजेश कुमार, सीसीसी अरूण कुमार राय, ईसीआरसी चंद्रमणि मिश्रा, दिनेश कुमार राय, पार्सल अशोक कुमार, प्रमोद कुमार राय, एसटीइआर जयशंकर प्रसाद, बीरेंद्र किशोर, बीके मिश्रा, राजू कुमार समेत तमाम वाणिज्य कर्मचारी एसएस लालबाबू राउत एवं आरपीएफ के पोस्ट कमांडर बीके तिवारी, रेल थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, मनीर आलम, व्यासमुनी प्रसाद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Railways provided food and water bottle to 11,500 migrant passengers of 9 labor special trains in 3 days


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2zR5OrF
via IFTTT

Comments