सड़क हादसे में घायल विजय पांडे की मौत

बेतिया लोरिया पथ में मंगलवार की सुबह ट्रक की चपेट में आकर योगापट्टी के देवघरवा निवासी विजय किशोर पांडे की मौत शुक्रवार की देर हो गयी। बेतिया जीएमसीएच में इलाज कराने का बाद बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया गया था। गोरखपुर के किसी निजी हॉस्पिटल में उनके सिर का ऑपरेशन किया गया था। इलाज के दौरान शुक्रवार को उनकी मौत हो गई जबकि दूसरे घायल व्यक्ति बच्चा मिश्र की मौत मंगलवार को ही हो गई थी। मृतक के पुत्र सुमन पांडे ने बताया कि दुर्घटना के बाद उनके सिर में चोटें आई थी और वे कोमा में चले गए थे। जबकि उनके सिर का ऑपरेशन भी किया गया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3010cpz
via IFTTT

Comments