कोरोना को हराने वाले प्रवासियों ने दिया संदेश
इलाज के बाद ठीक हाेकर अाए मरीजाें ने बताया कि जब से उन लाेगाें ने काेराेना काे परास्त किया है तब से वे अासपास के लाेगाें के लिए मिशाल बने हुए है। बताया कि उन लोगों का इलाज बेतिया जीएमसीएच में हुआ था। वे लोग 16 मई को अपने घर गोरा बिनटोलिया वापस आ गए हैं और जिन लोगों की तबीयत ज्यादा खराब हुई थी उन तीन लोगों को पटना भेजा गया था वे सभी लोग भी इलाज के बाद ठीक होकर अपने घर वापस लौट आए हैं।
बातचीत के क्रम में इन लोगों ने बताया कि सभी के लिए सोशल डिस्टेंसिंग और सावधानी रखना बहुत जरूरी है। यही समाज व परिवार के लिए उचित है। बताया कि जब हम वे लोग स्वास्थ्य होने के बाद एंबुलेंस से बेतिया जीएमसीएच से अपने घर के लिए जा रहे थे तो दर्जन भर डॉक्टर व असिस्टेंट, नर्स आदि ने हम लोगों के ऊपर फूलों की वर्षा की और बहुत सम्मान दिया। लेकिन अभी भी लोगों में कोरोना को लेकर थोड़ा भय व्याप्त है। अभी हम लोग कोई कार्य नहीं कर रहे हैं लेकिन गांव में लोग हमलोगों से किसी तरह का कार्य करवाने से परहेज कर रहे हैं।
ग्रामीण मुन्ना कुशवाहा ने बताया कि यह बीमारी छुआछूत की है लेकिन जब डॉक्टरों ने इनका इलाज कर ठीक कर दिया है और ठीक होने की पुष्टि भी की है तो इसमें डरने की जरूरत नहीं है, लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग रखना हमेशा के लिए बहुत जरूरी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3clQssv
via IFTTT
Comments
Post a Comment