आरोपियों की गिरफ्तारी को फौजी ने लगाई गुहार

गौनाहा प्रखंड के बेलवा बहुअरी गांव मे दो माह बाद भी अभियुक्त की गिरफ्तारी नही होने पर फौजी प्रदीप कुमार ने डीआईजी एवं एसपी को आवेदन देकर गुहार लगायी हैं। आवेदन मे बताया हैं कि 15 मार्च की शाम को पट्टीदारों ने उसके साथ मारपीट किया था। एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस निरीक्षक उपेन्द्र कुमार ने जांच के बाद मामलें को सत्य पाया। बावजूद इसके आरोपियों की गिरफ्तारी नही हो रही हैं। इधर आरोपी सारेआम घुम रहें हैं तथा धमकी दे रहें हैं।

उसने आवेदन में आरोपियों कि गिरफ्तारी कि मांग किया हैं। विदित हो कि 15 मार्च को फौजी प्रदीप कुमार एवं उसके पट्टीदारों के बीच पानी के टूटे हुए पाइप को लेकर मारपीट की घटना हुई थी। जिसमें दोनों तरफ से गौनाहा थाना में एफआईआर दर्ज किया गया था। एफआईआर में दोनों पक्ष के लगभग एक दर्जन लोग नामजद कियें गयें थें। पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XM0UUT
via IFTTT

Comments