महिला पार्षदों के लिए नगर निगम में शौचालय नहीं, डिप्टी मेयर ने लिखा पत्र

नगर निगम में तीन महिला अधिकारी 22 महिला पार्षद रहने के बावजूद नगर निगम परिसर में महिला शौचालय नहीं रहने पर डिप्टी मेयर मान मर्दन शुक्ला ने शनिवार को नगर आयुक्त को पत्र लिखा। डिप्टी मेयर का कहना है। सम्राट अशोक भवन निर्माण मद में 69 लाख आवंटित राशि निगम को प्राप्त है। अभी तक उक्त राशि का उपयोग सम्राट अशोक भवन निर्माण में नहीं किया गया है। निगम परिसर में भवनों की कमी होने के फलस्वरुप कर्मचारी, पदाधिकारी, वार्ड पार्षदगणों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है । निगम परिसर में एक भी शौचालय नहीं होने केकारण महिला कर्मचारी,पदाधिकारी एवं वार्ड पार्षदों को कठिनाई होती है ।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gDGqGj
via IFTTT

Comments