ट्रेनी दारोगा ने बाइक सवार युवक की पिटाई की, एसपी ने किया लाइन हाजिर

बाइक सवार युवक के साथ मारपीट करने वाले ट्रेनी दरोगा को एसपी मीनू कुमारी ने लाइन हाजिर कर दिया। शनिवार को जमालपुर टॉवर चौक पर लॉकडाउन के तहत ड्यूटी पर तैनात सिपाही व दरोगा द्वारा बाइक सवार युवक के साथ मारपीट करने से टावर चौक एवं आसपास का माहौल तनावपूर्ण हो गया था। घटना की सूचना पुलिस अधीक्षक मीनू कुमारी को मिलते हैं उन्होंने ट्रेनी दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया है। इस मामले में ट्रेनी दारोगा की पिटाई से घायल हुए युवक मो. पप्पू का किसी प्रत्यक्षदर्शी द्वारा वीडियो वायरल कर दिया गया था। संयोग से उसी समय गोगरी थाने का निरीक्षण करने आई एसपी मीनू कुमारी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि इस घटना की उन्हें कोई जानकारी नहीं है, लेकिन उक्त ट्रेनिंग में आए दारोगा को जिला बुला लिया जाएगा।
जिस ट्रेनी दरोगा पर आरोप है उनका नाम देवेंद्र कुमार है। वे ट्रेनिंग के दौरान गोगरी में कार्यरत हैं। वह कुछ दिन पहले एक पत्रकार पर भी लाठी चलाने पर विवाद में आए थे। बाद में थानाध्यक्ष द्वारा समझाने के बाद मामला शांत हुआ था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XfBekq
via IFTTT

Comments