जमीन पर कब्जा करने आए लोगों ने सामान लूटा
शिकारपुर थाना के बुढ़वा चंपापुर गांव में जमीन पर जबरन कब्जा करने एवं हजारों का सामान लूटने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में बुढ़वा चंपापुर गांव निवासी दीनानाथ शर्मा ने शिकारपुर थाना में एक एफआईआर दर्ज कराया है। जिसमें गांव के ही गणेश ठाकुर, रमेश ठाकुर, प्रेमनाथ शर्मा, अनील शर्मा, अरविंद शर्मा, अरूण शर्मा समेत 9 लोगों को आरोपित किया है। एफआईआर में उसने बताया है कि बुढ़वा चंपापुर गांव में उसका घराड़ी का जमीन है। जिस पर वह शिशम का पेड़ लगाया है।
उक्त आरोपियों को उसकी जमीन पर पहले से नजर थी। सभी आरोपी मिलकर उसकी जमीन पर जबरन कब्जा कर रहे थे। जब वह मना किया तो उसके सिर पर नलकट्टी सटाकर मारपीट करते हुए जान से मारने का प्रयास करने लगे। एफआईआर में उसने यह भी आरोप लगाया है कि सभी आरोपी लाठी डंडा से लैस होकर आए थे। आरोपियों ने उसके घर में घुसकर लूटपाट किया तथा उसके जमीन पर लगे 10 शीशम के पेड़ को काट कर रंगदारी पूर्वक लेकर चलें गये। जाते वक्त इसको जान से मारने की धमकी भी दिए हैं। जिसके वजह से इसका पूरा परिवार दहशत में हैं। शिकारपुर थानाध्यक्ष केके गुप्ता ने बताया कि मामला भूमि संबंधी विवाद से जुड़ा हुआ है। मामले में एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZRccK9
via IFTTT
Comments
Post a Comment