नेपाल के रास्ते देश में घुसे जैश के 6 आतंकी, उत्तर बिहार के जिलों में अलर्ट

बिहार में आतंकी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं। पुलिस मुख्यालय के सूत्रों के मुताबिक जैश-ए-मोहम्मद के 6 आतंकी नेपाल के रास्ते बिहार में घुस आए हैं। घुसपैठ 15 दिन पहले हुई है। स्पेशल ब्रांच के इनपुट के आधार पर मुजफ्फरपुर पुलिस ने अलर्ट जारी किया है। जिले में बाहर से आने वालों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

सूत्रों के मुताबिक सभी आतंकी पाकिस्तान की सेना द्वारा ट्रेंड किये गए हैं। आतंकियों के निशाने पर कई राजनेता और सार्वजनिक स्थल शामिल हैं। स्पेशल ब्रांच ने उत्तर बिहार के जिलों को अलर्ट कर दिया है। एसपी को निर्देश दिए गए हैं कि सीमावर्ती इलाकों में चौकसी बढ़ाई जाए और संदिग्धों पर नजर रखी जाए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Terrorists In Bihar Update | Pakistan Jaish-e-Mohammed Terrorists Enter In Bihar Via Nepal Border


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31sqRfE
via IFTTT

Comments