भागलपुर: विजय घाट में कोसी और घोघा में गंगा लाल निशान के पार, टपुआ में कटाव
इस बार कोसी और गंगा में लगातार बढ़ोतरी जारी है। जिले के निकटवर्ती खगड़िया के बलतारा में कोसी खतरे के निशान से काफी ऊपर बह रही है। डाउन स्ट्रीम के चलते पानी का दबाव नवगछिया में बढ़ता जा रहा है। विजय घाट प्वाइंट पर सोमवार शाम लाल निशान से कोसी ऊपर की ओर बह रही है। डेंजर लेवल 31.00 मी. से 99 सेमी ऊपर 31.99 मी. पर बह रही है। पानी का दबाव रंगरा के सहोरा में मंगलवार सुबह से दिखनी शुरू हो जाएगी। उधर, गंगा घोघा में लाल निशान 28.52 मी. को लांघकर 28.95 मी. पर बह रही है। एक जुलाई तक गंगा में बढ़ोतरी जारी रहेगी।
आयोग के मुताबिक, गंगा में पिछले एक सप्ताह में करीब पांच फीट की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। शहरी इलाके के सभी पॉइंट्स पर करीब 10 सेमी प्रतिदिन की रफ्तार से वृद्धि आंकी जा रही है। गंगा में सैलाब का हाल यह है कि इंजीनियरिंग कॉलेज के पास जियाउद्दीन चौका से लेकर घोघा-कहलगांव क्रॉसिंग के पास खतरे के निशान से .43 सेमी ऊपर बह रही है। सबौर के बाबूपुर, रजांदीपुर, ममलखा दियारा में लोग गांव छोड़कर ऊंचे स्थलों पर पलायन कर रहे हैं।
सबौर में गंगा से सटे गांवों की 25 हजार की आबादी प्रभावित
लगातार बारिश से बाबूपुर से लेकर पुरानी रामनगर दियारा व शंकरपुर तक कटाव जारी है। तेज कटाव से रजंदीपुर, इंग्लिश, बाबूपुर, रामनगर दियारा के लोग काफी सहमे हुए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि उपजाऊ जमीन तो पहले ही कट कर गंगा में समा चुकी है। अब घर पर भी कटा का खतरा मंडराने लगा है। यहां पर बाबूपुर, रजंदीपुर, इंग्लिश, पुरानी राम नगर, शंकरपुर आदि मिलाकर लगभग 2500 मकान में परिवार रह रहे हैं। जिसकी आबादी करीब 25000 से ऊपर है। वह भी प्रभावित है।
टपुआ में हर दिन धंस रहा है तटबंध
कहलगांव: गंगा के बढ़ते जलस्तर से रानी दियारा पंचायत और टपुआ दियारा में कटाव तेज हाेने से स्थिति बिगड़ने लगी है। अभी हालात ऐसे हो गए हैं कि 7 करोड रुपए खर्च कर बनाए गए करीब 620 मीटर में तबबंध हर दिन धंसते जा रहा है, इससे खतरा बढ़ गया है। कटाव की स्थिति देखकर ग्रामीण भी डर गए हैं। कहलगांव में गंगा प्रति 4 घंटे में एक सेंटीमीटर की रप्तार से बढ़ रही है। तटबंध के पूर्वी हिस्से में कटाव के कारण गांव के बाहर स्थित राजकीय बुनियादी विद्यालय ज्ञानवती टपुआ कटाव से महज 100 गज की दूरी पर ही बचा हुआ है। ग्रामीणों ने आशंका व्यक्त की यदि कटाव कर रफ्तार बढ़ी तो किसी भी समय विद्यालय गंगा में समा सकता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZkpJIj
via IFTTT
Comments
Post a Comment