गायनी सोसाइटी की उपाध्यक्ष, मायागंज की 2 नर्स पॉजिटिव, रेल अस्पताल बंद

जिले में गुरुवार को एक साथ कोरोना के 96 नए संक्रमित मिले। इसमें भागलपुर ऑब्स गायनी साेसाइटी की उपाध्यक्ष महिला डॉक्टर, मायागंज अस्पताल की दाे नर्सें, एक ट्राॅलीमैन और एक फाेर्थ ग्रेड स्टाफ पॉजिटिव मिले। शहरी क्षेत्र में 19 और 8 ब्लॉक तक संक्रमण फैला। रेलवे हॉस्पिटल भागलपुर के एक कर्मचारी के संक्रमित होने के बाद चार दिन तक हॉस्पिटल बंद कर दिया है। मंडल रेल चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सत्येंद्र कुमार ने बताया कि मालदा डिवीजन के आदेश पर हॉस्पिटल बंद किया गया है। इस दौरान हॉस्पिटल सैनिटाइज होगा। इस बीच नवगछिया कोर्ट की सुरक्षा में तैनात दो बीएमपी जवान सहित राजेन्द्र कॉलोनी के 1 और शहीद टोला की 1 वृद्धा पॉजिटिव मिली।

सुल्तानगंज थाने के दो स्टाफ और आदर्श नगर मोहल्ले के एक युवक सहित तीन लोग भी पॉजिटिव मिले हैं। अब जिले में मरीजों की संख्या 2608 हो गई है, जबकि गुरुवार को 23 लोगों ने कोरोना को हराया और उन्हें कोविड केयर व मायागंज अस्पताल से छुट्‌टी दे दी गई। इधर, टीएमबीयू कैंपस को कंटेनमेंट जोन से मुक्त कर दिया गया। 16 अफसरों-कर्मचारियों के संक्रमित होने के बाद यूनिवर्सिटी कैंपस और लालबाग परिसर को कंटेनमेंट जोन बनाया गया था। तिलकामांझी की महिला डॉक्टर के पति के संक्रमित पति पहली रिपाेर्ट निगेटिव आने के बाद दूसरी रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है।

नवगछिया कोर्ट की सुरक्षा में जुटे बीएमपी के दो जवान संक्रमित

इन्होंने कोरोना को हराया
बूढ़ानाथ से आकृति कश्यप, जैना, जाेगसर से शुभम कश्यप, जगदीशपुर थाना से अजय कुमार, अब्बास, लखन प्रसाद, मुकेश तांती, उमाकांत पासवान, अनिल कुमार सिंह, राजेश कुमार महताे, सत्यनारायण पासवान, बिंदेश्वरी यादव, ब्रहमदेव झा, शुभम कुमार, शंभु कुमार पासवान, अखिलेश कुमार वर्मा, नवगछिया से प्रकाश कुमार महताे, लक्षमण लाल, लाेकनाथ, सबाैर से गाैतम कुमार, पुलिस लाइन से पंकज कुमार।

सन्हौला में वार्ड-1 कंटेंनमेंट जोन
भुड़िया में 10-10 साल के दो बच्चे, दो-दो युवक पॉजिटिव हुए हैं। एसडीएम के निर्देश पर भुड़िया में मिले संक्रमित के घर जाने वाले रास्ते को सील किया है। बीडीओ मो. मुर्शीद अंसारी ने बताया, वार्ड-1 कंटेनमेंट जाेन बना है। यहां सभी संस्थान अगले आदेश तक बंद रहेंगे।

गोपालपुर में 4 और कहलगांव में 10 संक्रमित
गोपालपुर के चिकित्सा प्रभारी डॉ. सुधांशु कुमार ने बताया, सैदपुर से 2, कमलाकुंड, गोढ़ियारी गांव से 1-1 मरीज मिले। कहलगांव में एनटीपीसी के 4, कहलगांव अनुमंडल अस्पताल में 6 मरीज हैं। शाहकुंड में बेलथू की एक महिला, सजौर, डरहा की वृद्धा और एक युवक संक्रमित हुआ है।

खरीक में बरारी का बच्चा पॉजिटिव
पीरपैंती में 25 वर्षीय युवक और खरीक में भागलपुर बरारी का एक 8 साल बच्चा व 11 साल की किशोरी पॉजिटिव मिली। सबौर में 3 महिला व 4 पुरुष संक्रमित हुए। 3 बहादुर, 3 गोपालपुर और 1 सबौर के रहने वाले हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Vice Chairman of Gayani Society, 2 nurse positive of Mayaganj, Rail Hospital closed


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30fglXY
via IFTTT

Comments