खेती में डिजिटल प्रयाेग और प्रशिक्षण के लिए बीएयू काे मिला स्काॅच अवार्ड

बिहार कृषि विश्वविद्यालय काे गुरुवार काे डिजिटल कैटेगरी में स्काॅच अवार्ड मिला है। सूचना एवं तकनीक के माध्यम से ग्रामीण युवाओं एवं महिलाओं काे खेतीबारी और राेजगार काे बढ़ावा देने के लिए व क्षमता विकसित करने के लिए विवि काे यह प्रतिष्ठित अवार्ड मिला है। 66वें स्काॅच अवार्ड के लिए डिजिटल कैटेगरी में देशभर के करीब 600 संस्थानाें, सरकारी प्रतिष्ठान व याेजनाओं ने नाेमिनेशन किया था। उनमें से करीब 100 का चयन सेमीफाइनल राउंड के लिए हुआ था। जिसमें गाेल्ड अवार्ड के लिए बिहार कृषि विश्वविद्यालय का चयन हुआ। आंध्र प्रदेश व पश्चिम बंगाल काे सिल्वर मिला है। पूरा कार्यक्रम ऑनलाइन हुआ है।

सेमीफाइनल राउंड में आईआईटी दिल्ली के प्राेजेक्ट से हुई थी टक्कर

नाेएडा में गैर सरकारी संगठन स्काॅच संस्थान में गुरुवार काे देशभर के जानेमाने तकनीकीविद, ब्यूराेक्रेटस और टेक्नाेक्रेट्स ने अवार्ड की घाेषणा की। सेमिफाइनल में बीएयू की स्पर्धा आईआईटी दिल्ली के प्राेजेक्ट से हुई थी। बीएयू के निदेशक प्रसार शिक्षा डाॅ. आरके साेहाने ने बताया कि इस अवार्ड में कई चरणाें में वाेटिंग की गई थी। सरकारी महकमे में यह अवार्ड काफी प्रचलित है। हर साल अलग-अलग शहराें में आयाेजित समाराेह में किसी व्यक्ति, संस्था व प्राेजेक्ट काे यह पुरस्कार दिया जाता है।

डिजिटल, फाइनेंस, काॅरपाेरेट लीडरशिप व गवर्नेंस में बेहतर काम करने वाले इसमें नाेमिनेशन करते हैं। फिर इसके लिए वाेटिंग हाेती है। इस बार काेराेना के कारण यह वर्चुअल माेड में आयाेजित हुआ। बीएयू काे स्काॅच अवार्ड मिलने पर कृषि मंत्री डाॅ. प्रेम कुमार और कुलपति डाॅ. अजय कुमार सिंह ने खुशी जताई है। कुलपति ने कहा कि यह अवार्ड बिहार के किसानाें काे समर्पित है। विवि सूचना व तकनीकी तंत्र पर बेहतर काम कर रहा है।

इसके पहले भी बीएयू काे मिल चुके हैं अवार्ड

कृषि प्रसार में सूचना तकनीकी के बेहतर इस्तेमाल के लिए फरवरी 2020 में भारत सरकार का राष्ट्रीय ईगवर्नेंस अवार्ड मुंबई में दिया गया था। इसके अलावा इंडियन एक्सप्रेस समूह का टेक्नाेलाॅजी सभा अवार्ड 2018 में मिला था। पिछले साल यूट्यूब क्रियेटर अवार्ड मिला था।

यूनिवर्सिटी के मीडिया सेंटर से किसानों ग्रामीणोंं व युवाओं को दी जा रही ट्रेनिंग
बीएयू के अधिकारियाें ने बताया कि विवि का अपना मीडिया सेंटर है। जिसके जरिए किसानाें, ग्रामीण, युवाओं एवं महिलाओं काे कृषि व स्वराेजगार का प्रशिक्षण दिया जाता है। किसानाें में वैज्ञानिक खेती की समझ विकसित करने के लिए पूरे साल कृषि आधारित फिल्माें का निर्माण हाेता है। निदेशक प्रसार शिक्षा ने बताया कि आज बीएयू देश के किसी भी कृषि शिक्षा संस्थानाें में डिजिटल कंटेंट में नंबर एक है। विवि का यूट्यूब चैनल देश का सबसे विश्वसनीय माना जाता है। अब तक पाैने तीन कराेड़ लाेग यहां की बनी फिल्में देख चुके हैं। हर राेज इस चैनल पर करीब 50 हजार लाेग कृषि पर आधारित फिल्में देख रहे हैं। काेराेना काल में मार्च से अब तक चालीस लाख लाेग यहां की फिल्माें काे देख चुके हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39Ggwid
via IFTTT

Comments