मुजफ्फरपुर में निजी अस्पतालों में संक्रमितों का इलाज शुरू करने पर फैसला आज
जिले में कोरोना मरीजाें की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने अब निजी अस्पतालों में भी इनके इलाज की व्यवस्था शुरू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसे लेकर शुक्रवार काे सदर अस्पताल के डीपीएम कार्यालय में बैठक कर अंतिम मुहर लगने की संभावना है। सिविल सर्जन ने शहर के 15 चिह्नित प्रमुख नर्सिंग होम संचालकों व आईएमए के चिकित्सक-पदाधिकारियाें काे पत्र भेज कर बैठक बैठक में शामिल होने का अनुरोध किया है। बता दें कि डीएम की अध्यक्षता में 1 सप्ताह पूर्व निजी अस्पतालाें में बेड उपलब्ध कराने काे लेकर आईएमए के चिकित्सक-पदाधिकारियाें व नर्सिंग होम संचालकों के साथ बैठक हुई थी। उसमें आईएमए ने एक सप्ताह का समय मांगा था।
इन संचालकाें काे किया गया आमंत्रित
भवानी हॉस्पिटल, पारिजात नर्सिंग होम, न्यू मानस मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल, प्रशांत मेमोरियल, गैलेक्सी हॉस्पिटल, मीनाक्षी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल, राय नर्सिंग होम, मिश्रा मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल, अशोका हॉस्पिटल, पूसा हॉस्पिटल, अभिराम नर्सिंग होम, बथुआ नर्सिंग होम, आईटी मेमोरियल, मां जानकी हॉस्पिटल व प्रसाद हॉस्पिटल।
प्रधान डाकघर में काम शुरू, कोरोना को लेकर बंद उप डाकघर भी खुले
सैनिटाइज करने के बाद प्रधान डाकघर में गुरुवार से कामकाज शुरू हो गया। कोरोना संक्रमित कर्मियों के मिलने के बाद प्रधान डाकघर को दो दिनों के लिए बंद कर दिया गया था। कामकाज शुरू होने के साथ ही अब डाक, पार्सल आदि भी विभिन्न जिलों में भेजने का काम शुरू हो गया। कार्यालय बंद होने से पार्सल की छंटाई कर भेजने का काम भी रुक गया था। रक्षाबंधन को लेकर अभी काफी संख्या में पार्सल आ रहे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fgRp6P
via IFTTT
Comments
Post a Comment