अब घर बैठे ही रेलवे में बुक करा सकेंगे पार्सल, टोल फ्री नंबर 139 जारी
रेलवे से पार्सल भेजने के लिए अब घर बैठे बुकिंग कराई जा सकेगी। इसके लिए टोल फ्री नंबर 139 जारी किया गया है। इस नंबर पर कॉल करने के बाद 6 नंबर डायल करना हाेगा। इससे कॉल सीधे एक्जीक्यूटिव मेंबर से जुड़ जाएगा। इसके बाद पार्सल भेजने से संबंधित सारी जानकारी मिल जाएगी। इस सेवा के बाद दूरदराज के इलाकों में पार्सल भेजना और आसान हो गया है।
लाेग माल ढुलाई से जुड़ी सारी जानकारी आसानी से हासिल कर सकते हैं। पार्सल सर्विस को तेज बनाने और लोगों की सहूलियत के लिए इस हेल्पलाइन नंबर की शुरुआत की गई है। इसे 24 घंटे चलाने की योजना है। माल ढुलाई सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए व्यापारियों, कारोबारियों और आपूर्तिकर्ताओं को भारतीय रेलवे के माध्यम से माल परिवहन के लाभों के बारे में बताया जा रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hM3P8S
via IFTTT
Comments
Post a Comment