गांधी घाट पर गंगा लाल निशान से 14 सेमी व पुनपुन नदी श्रीपालपुर में 94 सेमी ऊपर
पटना | पटना के गांधी घाट पर गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 14 सेमी ऊपर है। गंगा-सोन बाढ़ सुरक्षा प्रमंडल के इंजीनियरों के मुताबिक, गांधी घाट पर रविवार शाम 6 बजे गंगा का जलस्तर 48.74 मीटर मापा गया है। यहां खतरे का निशान 48.60 मीटर है। वहीं, दीघा घाट पर गंगा का जलस्तर 49.97 मीटर मापा गया है, जहां खतरे का निशान 50.45 मीटर है।
हाथीदह में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 22 सेमी ऊपर है। उधर पुनपुन नदी का जलस्तर श्रीपालपुर घाट पर खतरे के निशान से 94 सेमी ऊपर है। पुनपुन नदी का जलस्तर पालमेरगंज घाट पर 94.57 मीटर और किंजर घाट पर 64.76 मीटर मापा गया है। पालमेरगंज घाट पर खतरे का निशान 97.50 मीटर और किंजर घाट पर 65 मीटर है।
सोन: लाल निशान से नीचे
रविवार को सोन का जलस्तर इंद्रपुरी घाट पर 103.05 मीटर, कोईलवर घाट पर 52.15 मीटर और मनेर घाट पर 51.48 मीटर मापा गया है। इंद्रपुरी घाट पर खतरे का निशान 108.20 मीटर, कोईलवर घाट पर 55.52 मीटर और मनेर घाट पर 52 मीटर है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2EITNH0
via IFTTT
Comments
Post a Comment