आपसी रंजिश में दो गुटों में फायरिंग, 2 को लगी गोली, पुलिस पर लोगों ने किया पथराव
थावे थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई फायरिंग की घटना में दो लोग घायल हो गए। जिससे गांव में अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया।सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस पर भी लोगों ने पथराव किया जिसमें दारोगा शैलेंद्र कुमार पप्पू, जमादार सुनील कुमार यादव सहित पांच पुलिस कर्मी जख्मी हो गए।
हालत को बेकाबू होते देख पुलिस ने भी बल का प्रयोग किया।जिसके बाद लोग शांत हुए। गोलीबारी की घटना के बाद गांव के दोनों पक्षों में तनाव व्याप्त है।इसे देखते हुए पुलिस कैंप कर रही है।घटना स्थल से कुछ खोखा भी बरामद हुआ है।
मारपीट से हुई शुरू गोलीबारी तक पहुंच गई बात
रामचंद्रपुर गांव निवासी जितेंद्र राम तथा रामाकांत राम के बीच पहले से दुश्मनी चली आ रही है। रविवार को दोनों पक्ष में किसी बात को लेकर फिर विवाद शुरू हो गया और कुछ ही देर में दोनों पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए।इसी दौरान दोनों पक्ष में गोलीबारी शुरू हो गई। इस गोलीबारी में गोली लगने से जितेंद्र राम के पक्ष के राजू कुमार राम तथा संदीप राम घायल हो गए।
एकाएक पुलिस पर किया पथराव, पांच हुए जख्मी
गोली चलने की सूचना मिलने के बाद थावे थाने की पुलिस रामचंद्रपुर गांव में पहुंची। पुलिस को देखते हुए दूसरे पक्ष के लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव करना शुरु कर दिया।जिसमें पांच लोग जख्मी हो गए। थावे थानाध्यक्ष विशाल आनंद ने बताया कि घटना को अंजाम देने वालों की पुलिस ने पहचान कर दिया है। जल्द ही सभी आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इनकी हुई गिरफ्तारी, दस पर दर्ज हुई एफआईआर
पुलिस के कार्य में बाधा डालने,पथराव करने के मामले में पुलिस ने दस लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई है।वहीं पुलिस ने इस मामले में संजय राम व अमित कुमार राम को गिरफ्तार कर लिया है।दोनों से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस ने की छापेमारी
पुलिस पर पथराव करने के मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी मनोज कुमार तिवारी ने थानाध्यक्ष को आदेश दिया कि जो भी घटना में शामिल है उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजे। हर हाल में लोगों को कानून का डर होना चाहिए।
पथराव में ये पुलिस कर्मी हुए जख्मी
पथराव की घटना में एसआई शैलेन्द्र कुमार पप्पू,एएसआई सुनील कुमार यादव व चौकीदार सहित पांच पुलिस कर्मी घायल हो गए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gG2e32
via IFTTT
Comments
Post a Comment