पटना में मामा ने घर में घुसकर महिला से किया रेप

कदमकुआं के महमूदीचक में 20 साल की महिला के साथ उसके साैतेले मामा ने ही दुष्कर्म किया। घटना शनिवार देर रात की है। पीड़िता ने कदमकुआं थाने में आरोपी 50 वर्षीय रामबाबू पासवान के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है। थानेदार निशिकांत निशि ने कहा कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पीड़िता महमूदीचक में बच्चे और पति के साथ किराए के कमरे में रहती है।

पति रिक्शा चलाता है। हर दिन काम के बाद वह रिक्शा को मालिक के पास लगाकर देर रात लौटता है। पीड़िता ने पुलिस से कहा कि वह घर में अकेली थी, तभी रामबाबू पहुंचा। रामबाबू ने हालचाल पूछा और पति के बारे में जानकारी ली। फिर महिला के साथ छेड़छाड़ करने लगा। महिला ने जब विरोध किया तो रामबाबू ने जबरदस्ती संबंध बनाया। महिला ने पुलिस से कहा कि रामबाबू शराब के नशे में भी लग रहा था। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jna8jo
via IFTTT

Comments