कन्या भ्रूण मामले में बाल संरक्षण आयोग में जवाब तलब
कन्या भ्रूण हत्या के मामले में परिवाद पर बाल संरक्षण आयोग के रजिस्ट्रार अनु चौधरी ने स्वास्थ्य विभाग से जवाब नहीं मिलने पर निदेशक प्रमुख को पत्र भेज कर 15 दिनों के अंदर जवाब मांगा है।
इस संबंध में अधिवक्ता एसके झा ने शिकायत की थी। श्री झा ने बताया कि भ्रूण हत्या के मामले पूरे बिहार में काफी तेजी से लगातार बढ़ रहे हैं। यह मानवाधिकार का उल्लंघन है। सरकार को इस मामले में संज्ञान लेकर जांच कमेटी बनानी चाहिए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fMOjJz
via IFTTT
Comments
Post a Comment