रेवा रोड में पिकअप की ठाेकर से बाइक सवार फूफा की माैत, भतीजा हुआ जख्मी
करजा थाना क्षेत्र के रेवा रोड एनएच 722 के एचपी गैस प्लांट के पास बुधवार की दोपहर पिकअप की ठोकर से बाइक पर सवार सरैया के रुपौली निवासी 50 वर्षीय फूफा वीरेंद्र सिंह की माैत हाे गई, जबकि भतीजा सूरज कुमार गंभीर रूप से जख्मी हाे गया। वीरेंद्र मूल रूप से वैशाली जिले के मटिया गांव निवासी थे, लेकिन वह अपने ससुराल रुपौली में ही रहता थे।
कोलकाता स्थित बिरला कंपनी में कार्यरत थे। वह घर से कोलकाता जाने के लिए ट्रेन पकड़ने मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन जा रहे थे, तभी घटना के शिकार हाे गए। दाेनाें जख्मी काे पीएचसी से प्राथमिक इलाज के बाद एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान वीरेंद्र सिंह की मौत हो गई।
वाहन की ठाेकर से युवक जख्मी: मीनापुर-शिवहर सड़क गंगा सागर पुल के नजदीक बाइक सवार सिवाईपट्टी थानाक्षेत्र के खेमकरण पकड़ी गांव के नीरज कुमार काे वाहन ने ठाेकर मार दी, जिससे गंभीर रूप से जख्मी हाे गए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2JxykU7
via IFTTT
Comments
Post a Comment